न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर के निकट एक बाइक सवार युवक से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। हंगामा होने पर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो आरोपी वहां से भाग गए। युवक के परिवार के लोग उसे पुलिस के पास लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
प्रवीन कुमार पुत्र भीकंबर सिंह निवासी शेेखूपुर अजीत सलेमपुर में कंप्यूटर की दुकान पर काम करता है। सोमवार की रात बाइक से घर जा रहा था, इसी बीच गांव के चार लोग आए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडे से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।