हाथरस : सड़क दुर्घटना में मृत वृद्ध के शव को देखती भीड़।
- फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
जिरौली सासनी संपर्क मार्ग पर ग्राम लहौर्रा के निकट अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम जिरौली निवासी जगदीश (70) मंगलवार की शाम गांव से घरेलू काम के लिए कस्बा सासनी आ रहा था। रास्ते में ग्राम लहौर्रा से पहले किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।