हाथरस : गांव जरैरा में बाइक में टक्कर लगने के बाद असंतुलित होकर पलटा ट्रैक्टर। संवाद
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
कोतवाली क्षेत्र के जलेसर सिकंदराराऊ मार्ग स्थित गांव जरेरा में एक बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। वहीं, टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर चालक ने भी अपना संतुलन खो दिया जिससे ट्रैक्टर पलट गया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव जरेरा में सड़क किनारे गुमटी रखी होने से आए दिन हादसे होते रहते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जरेरा चौकी प्रभारी परवीन कुमार भी मौके पर पहुंच गए। हादसे में मनीष कुमार पुत्र दाताराम निवासी नगला डांडा घायल हो गए। वे जरेरा आर्यावर्त ग्रामीण बैंक से कार्य कर गांव नगला डांडा के लिए जा रहे थे। संवाद