फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मिशन निदेशक के कार्यक्रम को लेकर अधिकारी व कर्मचारी चौकन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंडलीय समीक्षा के लिए सात नवंबर को मिशन निदेशक पंचायती राज विभाग आ रहे हैं। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों में गहमा-गहमी बनी हुई है। जिला मुख्यालय से लेकर सभी ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों में योजनाओं को लक्ष्य सापेक्ष पूर्ण करने की कार्रवाई की जा रही है। ओडीएफ प्लस के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत चयनित ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे कार्यों का मिशन निदेशक स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं।
पंचायतराज विभाग के मिशन निदेशक पंचायती राज विभाग के तहत हुए कार्यों की समीक्षा करेंगे। वहीं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ओडीएफ प्ल्स के जरिये कराए जा रहे कार्यों के बारे में भी पीपीटी के माध्यम से जानकारी ली जाएगी। इसे लेकर पंचायती राज विभाग के कार्यालय से लेकर सभी ब्लॉक कार्यालयों में योजनाओं को लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत चल रहे कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। मिशन निदेशक ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत चल रहे कार्यों वाली किसी भी ग्राम पंचायत का दौरा कर सकते हैं। इसे लेकर अफसरों के माथे पर चिंता की लकीरें बनी हुई हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें