बारिश के बाद जंगलों और सुनसान स्थानों में पानी भरने से जंगली जानवर आबादी की ओर आने लगे हैं। सिकंदराराऊ क्षेत्र के बिधिपुर में कवर बिज्जुओं से ग्रामीणों में तहशत है। रविवार तड़के कासगंज रोड स्थित गांव बिधिपुर में चारपाई पर सो रहे 35 वर्षीय शिव शंकर के पैर में बिज्जू ने काट लिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसका उपचार जारी है।
ग्रामीणों के अनुसार, दिन निकलने से पहले शिव शंकर घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान एक जानवर ने उसके पैर में कसकर काट लिया। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण एकत्रित हुए तो घरों के आसपास बिज्जुओं का झुंड घूमता दिखाई दिया। आशंका है कि इसी झुंड में शामिल एक बिज्जू ने शिव शंकर को घायल किया।
क्या होता है कब्र बिज्जू
ग्रामीण सत्यदेव के मुताबिक, कब्र बिज्जू का आकार लगभग नेवले के बराबर होता है। इसकी आंखें अंधेरे में चमकती हैं और पंजे मजबूत व नाखून तीखे होते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ये जानवर जमीन में दफनाए गए शवों को खाने के लिए कब्रों में भी घुस जाते हैं।
बिज्जू काटने पर प्राथमिक उपचार क्या करें
वन अधिकारी श्रीचंद ने बताया कि अक्सर बरसात में क जंगल से घर में आ जाते हैं तथा लोगों को काटकर घायल कर जाते हैं। काटने की दशा में घायल होने पर तत्काल इलाज करना चाहिए।
रात में घर से निकलने में भी डर
बिज्जुओं का झुंड आबादी के आसपास घूमते देख ग्रामीणों में दहशत है। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जंगली जानवर सुरक्षित जगह की तलाश में आबादी की ओर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।