फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज बिटिया के गांव आएंगे भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी के संस्थापक और भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर बृहस्पतिवार को बिटिया के गांव आएंगे और परिजनों का हालचाल जानेंगे। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस-प्रशासन बेहद चौकन्ना हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को कई बार बिटिया के गांव के चक्कर लगाए और सीआरपीएफ के अधिकारियों से वार्ता की।
उल्लेखनीय है कि चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक साल पहले अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ सनसनीखेज वारदात हुई थी। गांव के ही चार युवकों पर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या का प्रयास करने का आरोप लगा था। इस युवती ने कुछ दिन बाद दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। इसे लेकर सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआई ने इस मामले में चारों युवकों के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था। इसकी सुनवाई अभी स्थानीय न्यायालय में हो रही है। एक साल पहले भी भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर के अलीगढ़ आने के बाद यह मामला तूल पकड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिटिया की मौत के बाद चंदशेखर उसके गांव भी आए थे। इस घटना को एक साल बीत चुका है। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर फिर बृहस्पतिवार को बिटिया के गांव आएंगे और परिजनों का हालचाल पूछेंगे। पूर्व मंत्री व आजाद समाज पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य चौधरी महेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम चार बजे के करीब चंद्रशेखर बिटिया के घर आएंगे। इधर, चंद्रशेखर के आने की जानकारी मिलते ही खुफिया तंत्र और स्थानीय पुलिस-प्रशासन भी सतर्क हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बिटिया के गांव की सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। सीआरपीएफ के अधिकारियों से भी वार्ता की। अधिकारी नहीं चाहते कि किसी भी सूरत में यह घटना फिर सुर्खियों में आए और माहौल बिगड़े। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें