न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसभाकियू हरपाल गुट ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर विभिन्न मांगों को लेकर पीएम, रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।डीजल, पेट्रोल, गैस को जीएसटी के दायरे में लाया जाए।
भाकियू हरपाल गुट ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर विभिन्न मांगों को लेकर पीएम, रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि अग्निपथ सेना भर्ती को 20 वर्ष की की जाए।
इसके अलावा किसानों को फ्री बिजली का वादा प्रदेेेशों के चुनावों में किया गया था लेकिन स्मार्ट मीटर लगाकर 5 गुना तक बिल वसूला जा रहा है। डीजल, पेट्रोल, गैस को जीएसटी के दायरे में लाया जाए।
आवारा गोवंशों से किसानों की फसल को नष्ट होने से बचाया जाए। इस मौके पर उमाशंकर बागड़ी, प्रदीप उपाध्याय, राममूर्ति सिंह, वीरपाल सिंह, अनिल कुमार, रामजीलाल, किशन सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद थे। संवाद