फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गणेश शोभायात्रा के साथ श्रीरामलीला महोत्सव शुरू

सार

गणेश यात्रा श्रीरामलीला मैदान से शुरू होकर मोहल्ला विष्णुपुरी, आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग, जामा मस्जिद, बच्चा पार्क, सेंट्रल बैंक, बस स्टैंड, शहीद पार्क, कमला बाजार, गांधी चौक, ठंडी सड़क होते हुए रामलीला मैदान पर पहुंचकर समाप्त हुई। भक्तों ने भगवान गणेश की आरती उतारी और प्रसाद लगाया। इसके बाद रामलीला मंचन का शुभारंभ प्रदीप कुमार अग्रवाल, संगीता अग्रवाल ने स्वरूपों की आरती उतारकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बे में श्रीरामलीला महोत्सव की शुरुआत शनिवार को भगवान श्रीगणेश की शोभायात्रा के साथ हो गई। शोभायात्रा कस्बे में बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई।
शोभायात्रा की शुरुआत श्री गणेश मेला कमेटी के आचार्य अशोक शर्मा, संजय उपाध्याय, शैलेश शर्मा ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती उतारकर किया। गणेश यात्रा श्रीरामलीला मैदान से शुरू होकर मोहल्ला विष्णुपुरी, आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग, जामा मस्जिद, बच्चा पार्क, सेंट्रल बैंक, बस स्टैंड, शहीद पार्क, कमला बाजार, गांधी चौक, ठंडी सड़क होते हुए रामलीला मैदान पर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों ने भगवान गणेश की आरती उतारी और प्रसाद लगाया। इसके बाद रामलीला मंचन का शुभारंभ प्रदीप कुमार अग्रवाल, संगीता अग्रवाल ने स्वरूपों की आरती उतारकर किया। श्री मानस कला मंच के कलाकारों ने हरिगोपाल गुप्ता के निर्देशन में श्री रामलीला मंचन में सती मोह, सती का दक्ष के यज्ञ में भस्म होने और शिव-पार्वती विवाह की लीला का मंचन किया। प्रकाशचंद्र शर्मा, जयप्रकाश माहेश्वरी, महीपाल सिंह, लीलाधर शर्मा, क्रमल वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें