डीपीएस में साउथ अफ्रीका और हाथरस की टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। दिल्ली पब्लिक स्कूल में बुधवार को खेले गए ऐतिहासिक क्रिकेट मैच में हाथरस के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका की हेरिटेज इलेवन टीम को पांच विकेट से हरा दिया।
टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर के मैच में नौ विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। जैकब वैलटघन ने 18, जोसुआ जोस ने 30, अब्राहिम ने 12 नाबाद और कोनार तेनही ने 21 रनों का योगदान दिया। पावना की ओर से दीपक चौधरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट प्राप्त किए। वहीं विजय पाल ने तीन विकेट लिए। जवाब में पावना क्रिकेट अकादमी ने 17 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। अमन शर्मा ने 21 गेंदों पर 42, शिवम गौतम ने 12, सत्यम दीक्षित ने 27, दीपक ने 20 रन बनाकर टीम को विजय द्वार तक पहुंचाया। अब्राहम, कैमरन एवं पाल सवेर ने एक-एक एवं जैकब ने दो विकेट झटके। इससे पहले डीपीएस की प्रधानाचार्य नीना चक्कु ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं टॉस करवाकर मैच का उद्घाटन किया। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दीपक चौधरी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।