बिटिया की भाई ने कोर्ट परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इस लड़ाई की आज शुरुआत हुई है। हमें थोड़ी संतुष्टि हुई है लेकिन पूरी संतुष्टि तब होगी, जब हमें न्याय मिलेगा।
बिटिया की भाभी ने कहा कि डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उनकी वजह से हम आखिरी समय में अपने परिवार की मृत सदस्या का चेहरा नहीं देख पाए। भावुक होते हुए बिटिया की भाभी ने कहा कि सीबीआई की चार्जशीट से यह स्पष्ट हो गया है कि उनकी आवाज दबी नहीं है। हमें पूरी संतुष्टि तब होगी, जब इन चारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।