फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: नौ मलिन बस्तियों में होगा बारातघर का निर्माण

विज्ञापन
नगर पालिका टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का स्वागत करते सफ? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
नौ मलिन बस्तियों में होगा बरातघर का निर्माण
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का लोगों ने किया स्वागत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नगर पालिका परिषद द्वारा शासन की नीति के अनुरूप मलिन बस्तियों में रहने वाले नागरिकों के हितों को देखते हुए बरातघरों का निर्माण करने की तैयारी शुरू की गई है। यह बातें नगर पालिकाध्यक्ष ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि मलिन बस्तियों में हर वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक निवास करते हैं। वह इतने सक्षम नहीं होते हैं कि अपनी पुत्र और पुत्रियों की शादी गेस्ट हाउस में कर सकें।
उन्होंने बताया कि मलिन बस्तियों में होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों को देखते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा नगर की प्रत्येक गरीब व मलिन बस्ती में बरातघर बनाने का निर्णय लिया गया है। इस बरातघर में कमरा, शौचालय, स्नानघर, रसोई का स्थान आदि उपलब्ध रहेगा। चेयरमैन ने बताया कि इस क्रम में मलिन बस्ती, नाई का नगला, मोहल्ला माइयान, मोहल्ला गड्ढा, बालापट्टी माहौर बस्ती, नवीपुर माहौर बस्ती, नाई का नगला वाल्मीकि बस्ती, मधुगढ़ी वाल्मीकी बस्ती, अइयापुर, नगला बेलनशाह वाल्मीकि बस्ती मेें बरात घर निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित किए जाने की कार्रवाई पूरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जो भी मलिन बस्तियां बरातघर के निर्माण से वंचित रह गई हैं, उनका भी जल्द चिन्हांकन कर निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष का सफाई कर्मचारी संघ व अन्य लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर ईओ डॉ. विवेकानंद, संघ के अध्यक्ष राजनलाल मस्ता, दिलीप कुमार, सभासद अजयराज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें