चार दिन बाद बुधवार को बैंक खुले तो उनमें लेन-देन के काम निपटाने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से शाम तक बैंकों के काउंटरों पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रहीं। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि दो दिन बैंकों में हड़ताल रही। उससे पहले द्वितीय शनिवार व रविवार के चलते बैंक बंद रहे। बुधवार की सुबह बैंक खुलने से पहले लोग अपने काम निपटाने पहुंच गए। काउंटरों पर ग्राहकों की लंबीन लाइन लग गई। लोगों ने नकदी ट्रांसफर और ड्राफ्ट आदि कामों को निपटाया।
सभी एटीएम की कैश ट्रे में नकदी रखी गई। सभी बैंकों में पूरे दिन में करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ। एटीएम पर भी नकद निकासी के लिए लोगों की भीड़ रही। भीड़ को देखकर कुछ लोग बैरंग भी लौट गए।