बिजली चोरी रोकने के लिए डलेगी एबीसी की लाइन
जिले के 35 गांवों में डाला जाएगा एरियल बंच कंडक्टर
सात एसडीओ को बनाया गया है नोडल अधिकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बिजली चोरी को रोकने के लिए जिले के 35 गांवों में जल्द बंच कंडक्टर लाइन डाली जाएगी। लाइन की मॉनीटरिंग के लिए सात एसडीओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। लाइन हानियों को सिंगल डिजिट में लाने के निर्देश निगम के अफसरों ने दिए हैं। उल्लेखनीय है कि शहर में 40 प्रतिशत और देहात में 60 प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। इसे लेकर महकमे के अधिकारी खासे परेशान हैं। अब देहात में बिजली चोरी रोकने की कोशिशें तेज हो गई है। जिले के 35 गांवों में सैकड़ों किलोमीटर बंच कडक्टर लाइन डाली जाएगी।
इन गांवों में डलेगी बंच लाइन
नगला जीवा, भीमल, रामगढ़, मोहनपुर, नहरोई, हड़ैला, नगला इमलिया, तिपरस, गढ़ी जैनी, कैमार, सासनी क्षेत्र के खेड़िया खुर्द, बरई शाहपुर, नाई नगला ताहर, मऊ, चिरायल, अगसौली, समामई रुहल, बसई काजी, जसराना, लढ़ौता, सीकुर, भोजगढ़ी, नगला बंजारा, श्रीनगर, हैथा रघुनाथपुर, सादाबाद के नगला कली, नगला चौधरी, चौबारा, धाधऊ, थरौरा, बिसावर, नगला छत्ती, नगला मदारी, नगला शेखा, नगला टिकैत आदि गांव शामिल हैं। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है कि लाइन हानियों को रोकने के लिए जिले के 35 गांवों में बंच कंडक्टर लाइन डाली जाएगी। सात एसडीओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है।