हाथरस: मुरसान क्षेत्र में अजगर निकलने पर लगी भीड़।
- फोटो : HATHRAS
अजगर को देखकर मौके पर लगी भीड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुरसान के गांव भूड़री के निकट मंगलवार की सुबह रास्ते में जब लोगों ने एक अजगर देखा तो वहां भीड़ लग गई। अजगर घायल अवस्था में था।
कुछ लोगों ने जब अजगर ने डंडे आदि से छेड़ा तो उसने उनकी ओर फुफकार लगा दी। इससे वहां भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। कुछ लोगों ने पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग को इस बारे में सूचना दे दी।
कुछ देर बाद ही अजगर सड़क से हटकर एक खेत के किनारे पर चला गया। जहां पर वह कई घंटे तक पड़ा रहा। बाद में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और अजगर को अपने साथ ले गई।