फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गैरहाजिर शिक्षक-शिक्षिकाओं के वेतन पर रोक, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) के निरीक्षण में 23 अक्तूबर को गैरहाजिर मिले शिक्षक-शिक्षिकाओं के एक दिन के वेतन पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही साथ ऐसे शिक्षक-शिक्षिकाओं से दो दिन के अंदर डीआईओएस ने स्पष्टीकरण मांगा है। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
केएल जैन इंटर कॉलेज में निरीक्षण के दौरान 15 में से मात्र पांच प्रवक्ता उपस्थित मिले। 21 सहायक अध्यापकों में से नौ उपस्थित मिले। बाकी के अनुपस्थित मिले। गैरहाजिर मिले स्टाफ के बारे में प्रधानाचार्य दीपक जैन संतोषनजक जवाब नहीं दे पाए। गैरहाजिर मिले शिक्षक व कर्मचारियों के एक दिन के वेतन पर रोक लगाते हुए प्रधानाचार्य से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। राजकीय हाईस्कूल मुहरिया में अनुपस्थित मिले स्टाफ का भी एक दिन का वेतन रोकते हुए प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है और वरिष्ठ लिपिक कौशलेंद्र सिंह किस आदेश से एटा में संबद्ध हैं, इसके बारे में भी जवाब मांगा गया है। मुंशी गजाधर सिंह जनता इंटर कॉलेज कौमरी में भी दो प्रवक्ता बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। राजकीय हाईस्कूल रसगवां में कार्यवाहक प्रधानाचार्या उजाला सिंह गैर हाजिर मिलीं। राजकीय हाईस्कूल उघैना में छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलबीएस इंटर कॉलेज जलेसर रोड में प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिला। केएस इंटर कॉलेज महरारा में पठन-पाठन की गुणवत्ता में सुधार और सफाई के संबंध में प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए। राजकीय हाईस्कूल मढ़ापिथू में नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। श्री राधे लाल आर्य इंटर कॉलेज ऐंहन में पूरा स्टाफ स्टाफ रूम में बैठा मिला। इस बारे में भी प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है। राजकीय हाईस्कूल अमौसी, राजकीय हाईस्कूल बस्तोई, राजकीय हाईस्कूल अरनोट, राजकीय हाईस्कूल पचायता के निरीक्षण में मिलीं खामियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इनमें सुधार के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें