न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बा पुरदिलनगर में शुक्रवार की शाम तीन नामजदों ने एक महिला को छुरी मारकर घायल कर दिया। घायल का पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण करा रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मोहल्ला ब्राह्मणप़री निवासी महिला बशीरन पत्नी प्यारे लाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह अपने घर पर थी तभी उसकी पुत्र वधू उजमा पत्नी इरफान पुत्र वधू की छोटी बहन बुसरा, मुइनुद्दीन आए और कहने लगे हमारा हिस्सा हमें दे। मेरे यह कहने पर कि जायज हिस्सा अवश्य मिलेगा तीनों गालियां देने लगे। विरोध करने पर मारा पीटा। बुसरा ने उसके हाथ पर छ़ुरी से प्रहार कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर लोग आ गए। ये लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। संवाद