फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 497 करोड़ की वसूली बकायेदारों को अफसर कर रहे बकायेदारों को जागरुक

विज्ञापन
हाथरस : ओटीएस के प्रचार-प्रसार के लिए अधीक्षण अभियंता विद्युत जगतराम से मुलाकात करते जिला प्रबंध? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से बिजली बकायेदारों को राहत प्रदान करने व बकाया को वसूलने के लिए ओटीएसस का क्रियान्वयन किया गया है। जिलेभर में हजारों उपभोक्ताओं पर बिजली महकमे का 497 करोड़ रुपये की उधारी है। बकाया वसूलने के लिए अफसर शहर से देहात तक बकायेदारों को जागरूक कर रहे हैं। निगम स्तर से योजना के प्रचार प्रसार व अधिक से अधिक पंजीकरण करने के निर्देश दिए हैं। पंपलेट का वितरण करने के साथ सबस्टेशनों व सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिग्स लगाए जा रहे हैं। लाउड स्पीकर के जरिए बकायेदारों से बकाया जमा करने की अपील की जा रही है।
जिले के 64 बिजलीघरों के जरिये दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। इसमें 13 हजार नलकूप उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं को ब्याज में राहत देने के लिए ओटीएस का क्रियान्वयन किया गया है। इसमें दो किलोवाट तक घरेलू उपभोक्ताओं को ब्याज में सौ प्रतिशत, दो किलोवाट के वाणिज्य उपभोक्ताओं को सौ प्रतिशत ब्याज, किसानों को सौ प्रतिशत ब्याज माफ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दो किलोवाट से अधिक के उपभोक्ताओं को पचास प्रतिशत, दो किलोवाट से पांच किलोवाट तक उपभोक्ताओं के ब्याज में पचास प्रतिशत की छूट प्रदान की गई है। खंड द्वितीय में 177 करोड़ 52 लाख, खंड तृतीय पर 141 करोड़, खंड चतुर्थ में 175 करोड़ रुपये के बकाया है। कुल मिलाकर जिले में चार सौ 97 करोड़ रुपये का बकाया है। मामले में अधीक्षण अभियंता जगतराम का कहना है कि ओटीएस नवंबर तक चलेगी। इसमें उपभोक्ता पंजीकरण कराकर ब्याज माफी योजना का लाभ लें। इससे उपभोक्ताओं का नाम बकाया की सूची से हट सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें