हाथरस : पत्थर बाजार में बदमाशों द्वारा काटी गई एक दुकान की छत।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके के पत्थर वाला बाजार स्थित गोटे वाले की दुकान की छत काटकर सोमवार रात चोरी का प्रयास किया गया। मंगलवार सुबह छत कटी देख दुकानदार के होश उड़ गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पत्थर वाला बाजार निवासी अशोक कुमार गर्ग की पन्ना लाल बसंत लाल गोटे वाले के नाम से दुकान है। सोमवार रात चोरों ने उनकी दुकान की छत काट कर चोरी का प्रयास किया। लेकिन चोर घटना को अंजाम नहीं दे पाए। मंगलवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो छत कटी देख उनके होश उड़ गए। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।