फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम चोरी की कोशिश: चेहरा छिपाया, मगर चाल ने खोल दी पोल, 24 घंटे के अंदर पकड़ा गया शातिर

Mon, 02 Nov 2026 03:21 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

जांच में एक कैमरे में संदिग्ध का कमर से नीचे का हिस्सा दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी चाल और चौड़ी पट्टी वाली चप्पलों का अध्ययन किया। फुटेज में वह बाएं पैर पर अधिक दबाव डालता और असामान्य रूप से चौड़े कदम रखता दिखा।
विज्ञापन
आरोपी दबोचा - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मुरसान क्षेत्र में एटीएम को क्षतिग्रस्त कर नकदी चोरी करने का प्रयास करने वाले शातिर को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में उसकी चाल और चप्पलों के सूक्ष्म विश्लेषण के आधार पर आरोपी को दबोचा। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का टायर लीवर भी बरामद किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात घटना को अंजाम दिया गया था। शनिवार सुबह एटीएम की हालत देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आरोपी ने बूथ में घुसते ही ट्यूबलाइट तोड़ दी थी, जिससे अंधेरा हो गया और आंतरिक सीसीटीवी कैमरे में उसका चेहरा साफ नहीं आया। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने सीओ सादाबाद योगेंद्र कृष्ण नारायण के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने आसपास के 300 मीटर दायरे के सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

एसपी ने बताया है कि जांच में एक कैमरे में संदिग्ध का कमर से नीचे का हिस्सा दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी चाल और चौड़ी पट्टी वाली चप्पलों का अध्ययन किया। फुटेज में वह बाएं पैर पर अधिक दबाव डालता और असामान्य रूप से चौड़े कदम रखता दिखा।
विज्ञापन


नेपाल में लगी चोट ने खोला राज
जांच में पता चला कि किला मढ़ैया (मुरसान) निवासी सनी, जो पेशे से हलवाई है, के बाएं पैर में दो सप्ताह पहले नेपाल में मिठाई बनाते समय जलने से चोट लगी थी। पुलिस ने फुटेज की टाइमिंग और उसकी चाल का मिलान किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


नशे की लत पूरी करने के लिए रची साजिश
पूछताछ में सनी ने बताया कि वह टायर पंचर में इस्तेमाल होने वाला रबर सॉल्यूशन सूंघने का आदी है। काम न होने और पैसों की कमी के चलते उसने नशे की लत पूरी करने के लिए एटीएम को निशाना बनाया। उसने एक दुकान से टायर लीवर चोरी कर घटना को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन मशीन मजबूत होने के कारण सफल नहीं हो सका।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें