न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय अंतरजनपदीय पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। इसमें आठ जनपदों के महिला व पुरुष पुलिस कर्मी शामिल होंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक करेंगे।
लगातार तीन दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में आगरा जोन के आठ जिलों के पुलिस कर्मी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर बुधवार को पुलिस लाइन में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
प्रतियोगिता के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने व्यायाम शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। पुलिस लाइन के आरआई ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा।