फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महिला संवासिनियों से पूछे हाल-चाल, विधिक जानकारी दी

विज्ञापन
हाथरस : विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर को लेकर वर्चुअल बैठक करतीं सचिव चेतना सिंह। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह प्रथम के निर्देशानुसार कोरोना महामारी को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव चेतना सिंह ने राजकीय महिला शरणालय मथुरा ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निरीक्षण किया। इस मौके पर विधिक साक्षरता संबंधित जानकारी भी दी गई।
सचिव ने राजकीय महिला शरणालय मथुरा की अधीक्षिका से निरुद्ध महिला संवासिनियों के खान-पान से संबंधित बातें पूछीं। साथ ही स्वास्थ्य व स्वच्छता एवं कोविड-19 की जांच आदि के बारे में वार्ता की। निरीक्षण के समय सचिव ने जिले से संबंधित संवासिनी से ऑनलाइन वार्ता की गई और उनका उनका हालचाल लिया गया।
विज्ञापन

अधीक्षिका ने बताया कि राजकीय महिला शरणालय में कुल 18 संवासिनी निरुद्ध हैं, जिनमें से जनपद हाथरस की एक संवासिनी है, जो लगभग एक वर्ष से राजकीय महिला शरणालय में निरुद्ध हैं। सचिव ने इनके स्वास्थ्य की जांच के बारे में भी जानकारी ली तो अधीक्षिका ने बताया कि सभी संवासिनियों की नियमित रूप से जांच कराई जाती है। सभी संवासिनियों को कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क, साबुन और सैनिटाइजर आदि का प्रयोग करने के लिए समय-समय पर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

सचिव ने महिला संवासिनियों को बताया कि यदि उनके मुकदमे में पैरवी के लिए अधिवक्ता नही हैं तो वह एक प्रार्थना पत्र संबंधित जिले के सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अधीक्षिका के माध्यम से देकर नि:शुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के लिए कोई भी संवासिनी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को आवेदन देकर विधिक सहायता प्राप्त कर सकती हैैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें