फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बच्चों के गिरोह ने अनाज कारोबारी के पांच लाख रुपये किए पार

विज्ञापन
हाथरस : अनाज कारोबारी के यहां से पांच लाख रुपये चोरी होने के बाद सीसीटीवी फुटेज चेक करते पुलिस कर्? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बे में शातिर बच्चों का गिरोह सक्रिय हो गया है। यह गिरोह आए-दिन वारदातों को अंजाम दे रहा है। मंगलवार की शाम को इस गिरोह ने सहपऊ रोड पर एक अनाज कारोबारी के एक्सपेलर गोदाम से बैग में रखे पांच लाख रुपयों को पार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर अनाज कारोबारी के पांव तले जमीन खिसक गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने व्यापारी से घटना की जानकारी ली। मौके पर सीसीटीवी फुटेज को भी देखा गया।
सहपऊ रोड पर गांव नगला केसरी के समीप विजय गुप्ता पुत्र गयाप्रसाद गुप्ता का बालाजी एंटर प्राइजेज के नाम से एक्सपेलर गोदाम है। मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे विजय गुप्ता का बेटा रिंकू बैंक शाखा से किसानों को भुगतान करने के लिए 15 लाख रुपये निकालकर लाया था। यह 15 लाख रुपये तीन बंडलों में पैक थे और एक बैग में गल्ले के पास रखे हुए थे।
विज्ञापन

मौके पर काफी किसानों की भीड़ भी लगी हुई थी। जब रिंकू ने किसानों को भुगतान के बाद जब हिसाब लगाया तो पता चला कि 15 लाख रुपयों में से करीब 10 लाख रुपये का भुगतान किसानों को किया था, लेकिन उसके बैग में बाकी के पांच लाख रुपये गायब थे। पांच लाख रुपयों का बंडल गायब पाकर उसके होश उड़ गए। उसने आनन-फानन रुपयों को काफी तलाशा, लेकिन पता नहीं चल सका।
उसने जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक किया तो उसमें पता चला कि 12 से 14 साल की उम्र के तीन बच्चे पहले से ही रेकी कर रहे थे। रिंकू के मुताबिक, फुटेज में एक बच्चा बैग से नोटों के बंडल को निकालता हुआ दिखाई दे रहा है। मौके पर पहुंचे कोतवाल डीके सिसौदिया ने भी सीसीटीवी फुटेज देखे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और इस गिरोह के सदस्यों की छानबीन में जुट गई है। कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में यह शातिर बच्चे कैद हो गए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त अध्यापक के 85 हजार रुपये किए थे पार
सादाबाद। सोमवार को भी गांव मढ़ाका के सेवानिवृत्त अध्यापक भूरी सिंह का 85 हजार रुपयों से भरा बैग भी इन शातिर बच्चों ने गंदगी डालकर पार कर दिया था। भूरी सिंह ने इस मामले की शिकायत कोतवाली में पुलिस से की थी, लेकिन यह बच्चे पुलिस की पकड़ में नहीं आए थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें