फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : घर-घर दस्तक दे रहीं आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जिले में दस्तक अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मच्छर जनित बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार सतर्कता बनाए हुए है।
25 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को रोगों से बचाव के प्रति जागरूक कर रहीं हैं। इसके साथ ही लक्षण के आधार पर कोविड, बुखार और टीबी के मरीजों को खोजने का काम कर रहीं हैं, ताकि समय रहते उनका उपचार शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत 12 जुलाई से 25 जुलाई तक आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर कोविड, बुखार और टीबी से संबंधित रोगियों की जानकारी प्राप्त कर रही हैं। इस दौरान बुखार और खांसी वाले लोगों के साथ-साथ कुपोषित बच्चों को भी चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद सभी लोगों की जांचें भी होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें