फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों के शपथ ग्रहण के लिए शासन के आदेश का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाए जाने के लिए प्रशासन को शासन के आदेश का इंतजार है। शासन स्तर से तिथि निर्धारित होते ही ब्लॉक प्रमुखों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिले में तीन ब्लॉकों में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गए थे।
उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में विगत में ब्लॉक प्रमुख पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस प्रक्रिया में मुरसान, सादाबाद और सहपऊ ब्लॉक में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए थे। शेष चार ब्लॉकों में मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई थी। इस प्रक्रिया में विजयी प्रत्याशियों को प्रशासन की ओर से प्रमाणपत्र दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इन सभी निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासन की ओर से शपथ दिलाई जाएगी, जिससे वित्तीय अधिकारों के साथ क्षेत्र पंचायत में विकास कार्य शुरू हो सकें। शासन स्तर से जिला प्रशासन को शपथ ग्रहण कराए जाने के निर्देश का इंतजार है। शासन से तिथि निर्धारित होने के साथ ही शपथ ग्रहण की प्रक्रिया भी पूरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें