फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गैस के टैंकरों के बीच में फंसी एआरटीओ की गाड़ी, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

घने कोहरे में कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के हतीसा बाईपास पुल पर दो गैस के टैंकरों के बीच एआरटीओ प्रवर्तन की गाड़ी फंस गई। समय रहते दोनों टैंकरों के चालकों ने अपनी गाड़ियों पर नियंत्रण पा लिया। जिससे एआरटीओ प्रवर्तन बाल-बाल बच गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों चालकों को हिरासत में ले लिया।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे आरटीओ प्रवर्तन चौधरी लालाराम बाईपास रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच उनकी गाड़ी हतीसा पुल पर चढ़ रही थी। इसी दौरान एक गैस का टैंकर अचानक से रुक गया। जिसके कारण उनकी गाड़ी भी रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने में ही पीछे से दूसरा गैस का टैंकर आ रहा था। चालक ने टैंकर को रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन रोकते-रोकते टैंकर एआरटीओ की गाड़ी के निकट आ गया। जिससे एआरटीओ की गाड़ी दोनों गैस टैंकरों केे बीच में फंस गई। हालांकि इस दौरान एआरटीओ बाल-बाल बच गए। मौके पर काफी भीड़ लग गई। पुलिस ने दोनों टैंकरों के चालकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें