फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रभारी मंत्री का आगमन निरस्त, आज नहीं होगा ओवरब्रिज का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी का आगमन निरस्त हो गया है। ऐसे में शहर के तालाब चौराहे के ओवरब्रिज का लोकार्पण फिर टल गया है। इसके लिए काफी जोर-शोर से तैयारी भी की गई है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी को शहर के तालाब चौराहे के ओवरब्रिज का लोकार्पण करना था। इसके लिए स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ भाजपाई भी काफी तैयारी कर रहे थे। इस पुल के लोकार्पण के लिए पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आने की चर्चाएं थी। उसके बाद यह चर्चा भी थी कि सीएम योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण कर सकते हैं। बाद में जब इन दोनों का कार्यक्रम तय नहीं हुआ तो जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी से इसका लोकार्पण कराना तय हुआ।
विज्ञापन

उनका सरकारी कार्यक्रम भी प्रशासन के पास आ गया और यहां भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य और सांसद-विधायकों के पास आ गया। इसके लिए भाजपाइयों ने भी काफी तैयारी शुरू कर दी लेकिन देर शाम प्रभारी मंत्री का बुधवार को यहां का कार्यक्रम निरस्त हो गया। वह प्रभारी मंत्री अलीगढ़ में कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त कर वहीं से वापस लौट जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी का जिले में आगमन का कार्यक्रम फिलहाल निरस्त हो गया है। वहीं अब लोगों का यह सवाल है कि आखिर ओवरब्रिज का लोकार्पण कब होगा और कब इस पर आवागमन शुरू होगा।
विज्ञापन

यथावत रहेगा सामूहिक विवाह का कार्यक्रम
हाथरस। डीएम रमेश रंजन ने बताया कि प्रभारी मंत्री का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। ऐसे में ओवरब्रिज के उद्घाटन के लिए नई तिथि ली जाएगी। वहीं सामूहिक विवाह का कार्यक्रम यथावत रहेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें