हाथरस : हथियार चलाने का प्रशिक्षण लेते एनसीसी कैडेट्स।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आरपीएम कॉलेज में चल रहे एनसीसी शिविर में शामिल कैडेट्स को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। पौधरोपण की जानकारी देते हुए जीवन में इसके महत्व के बारे में भी बताया गया।
नौवीं यूपी बटालियन एनसीसी, हाथरस के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान सूबेदार अरविंद ने पौधरोपण करते हुए उससे होने वाले फायदों के बारे में कैडेट्स को जानकारी दी। हवलदार प्रेमपाल ने प्रिज्मेटिक कम्पास के बारे में बताया। कैडेट्स को राइफल व लाइट मशीनगन का प्रशिक्षण दिया गया।
इस मौके पर कैंप कमाडेंट कर्नल नवजोत कंग, डिप्टी कैंप कमाडेंट कर्नल राकेश कुमार सिंह, सूबेदार मेजर विक्रम सिंह वर्मा, सूबेदार अरविंद, नायब सूबेदार रनधीर सिंह, बीएचएम भरत सिंह, हवलदार प्रेमपाल, हवलदार जितेन्द्र, लेफ्टीनेंट स्वतेन्द्र सिंह, लेफ्टीनेंट वीरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।