हाथरस : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना की मांग को लेकर नारेबाजी करते अधिवक्
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने हड़ताल रखी और कचहरी परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
अधिवक्ताओं का कहना था कि हाईकोर्ट की बेंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न होने की वजह से वादकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
यहां बेंच स्थापित की जाए, जिससे वादकारियों को लाभ मिल सके। इससे मुकदमों की पैरवी में भी तेजी आएगी। प्रदर्शन करने वालों में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेश श्रोती, सचिव हितेंद्र कुमार गुड्डू, संजय दीक्षित, राधेलाल पचौरी, देवेश दीक्षित, भागीरथ सिंह सोलंकी, त्रिलोकी शर्मा, शिवकुमार शर्मा, महेंद्र सिंह, सुधीर चौधरी, राजकुमार, अरविंद उपाध्याय, रवि रावत, रामकुमार गुप्ता आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।