फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : टीका लगवाने में उदासीनता, एक और संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को भी क्षेत्र के गांव मानिकपुर का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला है। लगातार संक्रमितों के निकलने से कोरोना के टीकाकरण की जरूरत भी महसूस की जा रही है, लेकिन लोग उदासीनता के चलते टीका लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे, जबकि सरकारी अस्पतालों में यह टीका बिल्कुल मुफ्त लगाया जा रहा है।
नगर निवासी विष्णु वार्ष्णेय का कहना है कि तरह-तरह की अफवाहें और उदासीनता जिम्मेदार है। विकास वार्ष्णेय का कहना है कि कोरोना के बचाव के लिए सावधानियां भी नहीं बरती जा रही हैं। मोनी वार्मा का कहना है कि सरकार को टीके की अनिवार्यता के लिए तत्काल कानून बनाना चाहिए। तभी लोग कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए टीका लगवाने निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वदीप गुप्ता का कहना है कि कोरोना जैसे संक्रमण से बचने के लिए कई उपाय हैं, जिनका हमें पूरी तत्परता से पालन करना चाहिए, लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं। इसका नतीजा कोरोना की दूसरी लहर के रूप में सामने आ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें