फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दूध, दवा और सब्जी के अलावा जरुरी काम के लिए घरों से निकले लोग

विज्ञापन
हाथरस: लॉकडाउन के चलते शहर के बाजार में पसरा सन्नाटा। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन की पाबंदियों के बीच शनिवार को लोग दूध, दवा के अलावा जरूरी कामों के लिए ही घरों से निकले। पाबंदियों के बीच रोडवेज बसों का संचालन हुआ। बिजली काउंटर खुलने के कारण लोगों ने बिजली बिल भी जमा किए। शहर में दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। इस कारण लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने बीते दिनों शनिवार व रविवार को लॉकडाउन की घोषणा की। इस घोषणा का असर शनिवार की सुबह देखने को मिला। सुबह से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग आवश्क वस्तुओं के लिए भी परेशान रहे। बाजारों में खामोशी छाई रही। पुलिस प्रशासन गश्त करता हुआ नजर आया। मुख्य चौराहों पर पुलिस कर्मियों ने चेकिंग अभियान भी चलाया। इसके अलावा बीयर, शराब की दुकानें भी बंद रही। जो लोग बिना वजह धूमते हुए नजर आए उन पुलिस की तरफ से कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते लोगों ने घरों में कैद रहकर टीवी, मोबाइल के सहारे इंज्वाय किया। इस बार लॉकडाउन में रोडवेज बसों का संचालन किया गया। जिन लोगों को जरूरी काम था, वह बसों के जरिये पड़ोसी जिलों के लिए रवाना हुए। हालांकि बसों में यात्रियों का अभाव रहा। इससे रोडवेज प्रशासन चिंतित रहा। बिजली महकमे के बिलिंग काउंटर खुलने पर काफी लोगों बिजली का बिल भी जमा किया। सब्जी मंडी खुलने से भी इस बार लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें