फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हड़ौली में बुखार से एक और महिला की मौत

विज्ञापन
नीतू का फाइल फोटो। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हड़ौली में बुखार का प्रकोप बेकाबू होता जा रहा है। शनिवार को बुखार से पीड़ित 38 वर्षीय महिला नीतू देवी की मौत हो गई। नीतू की तबियत कई दिनों से खराब थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ लेकर जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को इसी गांव में 55 वर्षीय हरप्यारी एवं 12 वर्षीय कुमारी खुशी की मौत हो गई थी। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है और पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

हालांकि गांव हड़ौली में पहले भी बुखार से कई ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में शिविर लगाकर लगातार बुखार से पीड़ित लोगों का उपचार कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. एसपी सिंह के नेतृत्व में गांव हड़ौली में शिविर लगाकर बुखार पीड़ित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाएं वितरित कीं। इसके बावजूद गांव में बुखार पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें