फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चुनाव ड्यूटी कर लौटे एक और शिक्षक की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना से शिक्षकों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब सादाबाद क्षेत्र निवासी शिक्षक की मौत हो गई। वह चुनाव ड्यूटी करके आए थे और आगरा जनपद के विकास खंड एत्मादपुर क्षेत्र के स्कूल में तैनात थे।
विज्ञापन

लगातार हो रही मौतों के बाद शिक्षकों में कोरोना का भय कुछ इस कदर बढ़ गया है कि वह मतगणना ड्यूटी में जाने को तैयार नहीं हैं।
कुछ शिक्षक तो विभागीय कार्रवाई झेलने को भी तैयार हैं, लेकिन मतगणना में जाने की बात सुनते ही वह सन्न हो जाते हैं, क्योंकि अकेले इस जिले में ही पंचायत चुनाव के बाद अब तक करीब नौ शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। अब सादाबाद क्षेत्र निवासी एत्मादपुर में तैनात शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पंचायत चुनाव की ड्यूटी करके आने के बाद से ही वह बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें