फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना से एक और शिक्षिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कोरोना और विकराल रूप ले रहा है। शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग की एक और शिक्षिका की कोरोना से मौत हो गई। वह पिछले काफी दिनों से बुखार से परेशान थीं। अभी उनकी बेटी व पुत्रवधू भी कोरोना से संक्रमित हैं। उनकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इधर, लगातार हो रहीं मौतों से शिक्षक-शिक्षिकाओं में दहशत का माहौल बन गया है।
प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। जिले में एक सप्ताह के अंदर बेसिक शिक्षा विभाग में पांच मौतें हो चुकी हैं। पहले मुरसान क्षेत्र के स्कूल की शिक्षिका, फिर सासनी क्षेत्र के समामई स्थित स्कूल के प्रधानाध्यापक की मौत हुई। इससे पहले इसी स्कूल की शिक्षिका के पति की मौत, सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक स्कूल के शिक्षामित्र की भी मौत कोरोना से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलौठी की शिक्षिका की मौत भी कोरोना के कारण हुई है। शिक्षिका को काफी दिनों से बुखार था। स्थानीय स्तर पर इलाज से लाभ नहीं हुआ। हालत लगातार गिरती गई। जांच कराने पर कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अब शिक्षिका की बेटी व पुत्रवधू भी कोरोना की चपेट में हैं। उन्हें जिले के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें