हाथरस : मृतक गुड्डू का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मुरसान रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में सड़क किनारे खड़े एक व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
पोस्ट ऑफिस रोड के रहने वाले सलीम पुत्र उस्मान, निनुआ पुत्र प्रेमदास निवासी समदपुर, साहिल पुत्र सलीम निवासी पोस्ट ऑफिस रोड, तेजपाल पुत्र गणेशी लाल आदि मैक्स वाहन में पशुओं को लादकर पैंठ के लिए जा रहे थे। मुरसान रोड पर रसीदपुर मोड़ के निकट असंतुलित होकर मैक्स गाड़ी पलट गई। इस दौरान मैक्स की चपेट में आने से पशु व्यापारी गुड्डू पुत्र आमीन निवासी मोहल्ला व्यापारियन की मौत हो गई। मैक्स सवार कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। संवाद