फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : राशन नहीं देने पर भड़का गुस्सा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लहौर्रा में राशन न मिलने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

राशन वितरण में भेदभाव करने पर ग्राम लहौर्रा के ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा है। बुधवार को ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। उपभोक्ताओं ने राशन डीलर पर मनमानी का आरोप लगाते हुए दुकान का लाइसेंस निरस्त कराने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर ने करीब तीन माह से गांव में राशन वितरित नहीं किया है। जिससे गरीब मजदूर परेशान है। ग्रामीणों का कहना है कि एक पखवाड़ा पहले भी राशन डीलर के विरुद्ध शिकायत की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे उसके हौसले बुलंद हैं। बुधवार को जब उपभोक्ता राशन लेने गए तो डीलर राशन खत्म होने का बहाना बनाकर भाग आया।
विज्ञापन

इससे नाराज गांव के दर्जनों महिला पुरुषों ने राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का राशन डीलर कस्बा सासनी में निवास करता है। शासन द्वारा भेजे गए फ्री राशन भी पैसे लेकर देता है। शिकायत करने पर धौंस देता है कि जहां भी शिकायत करनी है कर दो।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि उपजिलाधिकारी से सासनी से दो बार शिकायत की गई है। लेकिन जांच नहीं कराई गई है। प्रदर्शन करने वालों में लीलावती, प्रेमलता, शिवप्रकाश, सुसमिता, अनीता देवी, संतोषी देवी, पूनम, मनोरमा देवी, पिंकी देवी, शशी, लता देवी, अनीता, इंन्द्रवती, लवली आदि थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें