फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ट्रक से कुचलकर बच्चे की मौत पर फूटा गुस्सा, लगाया जाम

विज्ञापन
हाथरस : ट्रक से कुचलकर बच्चे की मौत के बाद विलाप करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर के कासगंज रोड स्थित गिहारा बस्ती में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने ट्रक पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सड़क पर अवरोध लगाकर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक जाम लगने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। पुलिस बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
जानकारी के अनुसार सड़क किनारे बनी गिहारा बस्ती निवासी राज का तीन वर्षीय पुत्र विराट एक तरफ बैठा था। तभी पंत चौराहे की तरफ से एक ट्रक तेजी से आया और एक तरफ बैठे बच्चे के ऊपर चढ़ गया। ट्रक का पहिया बच्चे के पेट के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने जब यह नजारा देखा तो मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। बच्चे का कुचला हुआ शव देखकर उनके गुस्से का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने ट्रक पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे उसके कांच टूट गए। चालक ने निकलकर भागने की कोशिश की तो भीड़ ने उसे पकड़ लिया और पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने सड़क पर बेंच आदि डालकर जाम लगा दिया। जाम लगते ही सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गईं। सूचना पर पहुंचे कोतवाल अशोक कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर तत्काल जाम खुलवाया और ट्रक को कोतवाली भेज दिया। बच्चे की नानी राजकुमारी ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें