फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं का हो रहा मास्टर डाटा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में 74 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया के बाद अन्य कर्मियों का भी मास्टर डाटा तैयार किया जा रहा है। इस डाटा में सभी की जन्मतिथि व अन्य दस्तावेज एकत्रित किए जा रहे हैं। डाटा तैयार होने के बाद सेवा समाप्ति की कार्यवाही शुरू की जाएगी।
शासन स्तर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सेवा समाप्ति की निर्देश जारी किए गए हैं। इस क्रम में उन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका की सेवा समाप्त की जा रही है, जिनकी उम्र 62 वर्ष पूरी हो चुकी है। विभाग की ओर से परियोजना वार डाटा एकत्रित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जिले में 74 ऐसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका चिन्हित की गई हैं, जिनकी उम्र 62 वर्ष पूरी हो चुकी है। अब इनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इससे पहले जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का मास्टर डाटा तैयार किया जा रहा है। इस मास्टर डाटा में जन्म तिथि सहित अन्य दस्तावेजों को भी एकत्रित कर अंकित किया जा रहा है। डीपीओ डीके सिंह ने बताया कि मास्टर डाटा लगभग पूरा तैयार हो चुका है। इसके बाद इसको उच्चाधिकारियों को अंतिम अनुमोदन के लिए भेजी भेजा जाएगा। अनुमोदन के बाद इन कार्यकर्ताआें व सहायिकाओं को सेवा से मुक्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें