फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व स्वास्थ्य कर्मियों को लगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद सीएचसी पर कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के बाद कार्ड दिखातीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को भी 196 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया। एसडीएम राजेश कुमार, एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार, एचईओ रवींद्र प्रताप सिंह और सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने सीएचसी पर पहुंचकर टीकाकरण का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
सीएचसी पर टीकाकरण की शुरुआत सुबह करीब 11 बजे हुई। टीका लगवाने स्वास्थ्य केंद्र पर आईं सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों का पहले ऑनलाइन सत्यापन हुआ। एचईओ रवींद्र प्रताप ने बताया कि शुक्रवार को 191 महिलाओं और पांच पुरुषों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के बाद सभी स्वास्थ्य कर्मियों को आधा घंटे तक निगरानी में रखा गया। इस मौके पर कोल्ड चेन प्रभारी जुगेंद्र सिंह यादव, डॉ. प्रेमपाल शर्मा, सुपरवाइजर सोनू आर्या ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें