फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का बैग और कान का कुंडल झपटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

बैठक से घर वापस लौट रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बाइक सवार बदमाशों ने बैग और कान के कुंडल झपट्टा मारकर ले गए। बैग में 40 हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। पीड़िता ने कोतवाली में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा देवी ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह सिकंदराराऊ में बैठक के बाद गांव लौट रही थी। टेंपो से कासगंज रोड के डकरिया वाले बंबा पर उतर कर दोपहर दो बजे पैदल गांव जा रही थी। पौने तीन बजे टोंगलपुर गांव के समीप पहुंची तभी बाइक पर सवार दो लड़के आए और झपट्टा मारकर बैग छीन ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कान के कुंडल भी छीन लिए। बैग में चालीस हजार रुपये के अतिरिक्त जरूरी कागजात थे। महिला ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि बैग लूट कर सवार युवक ड़ुकरिया बंबे की तरफ भाग गए। दोनों लड़के उसके गांव में भैंस खरीदने अक्सर आते थे। पुलिस ने महिला के बताए गए पहचान के अनुसार बदमाशों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें