फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सोमवार व बृहस्पतिवार को खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में सोमवार व बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे। शासन स्तर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन निर्देशों के क्रम में डीपीओ ने सभी सीडीपीओ को केंद्रों के संचालन के संबंध में निर्देश दिए हैं। शासन स्तर से आंगनबाड़ी केंद्रों की आवश्यक सेवाओं के पुन: प्रारंभ संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
बता दें कि, कोविड के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन पिछले कई महीनों से बंद था। अब केंद्रों को प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खोला जाना निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आयु वर्ग के लाभार्थी सप्ताह में दो बार (सोमवार एवं बृहस्पतिवार) आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपस्थित होंगे। निर्धारित दिवस पर अवकाश होने की दशा में आंगनबाड़ी केंद्र अगले कार्य दिवस में खुलेंगे। डीपीओ डीके सिंह ने बताया कि सभी सीडीपीओ को केंद्रों के संचालन शासन के निर्देशानुसार कराए जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें