फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर जान रहीं सेहत का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के दौरान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य का घर-घर सर्वे हो रहा है, जिसमें आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले रही हैं।
जिलेभर में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता द्वारा कोविड-19 के संबंध में सर्वे कराया जा रहा है, जिसमें आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर उनके स्वास्थ्य का हाल पूछ रहीं हैं। इसे लेकर आंगनबाड़ी के पिलखुनियां से सुनीता देवी, मनीपुर से रामकिशोरी देवी, असरोई से अंजू देवी, आशा ओमवती आदि अपने अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर लोगों को कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस के शहर व ग्रामीण इलाकों में यह सर्वे चल रहा हैं। सर्वे में डायबिटीज, हाई बीपी, किडनी रोग से ग्रसित तो नहीं, फेंफडे़ के रोगी तो नहीं, लिवर डिजीज के रोगी, बुखार, खांसी, सांस फूलने की बीमारी आदि के बारे में जानकारी लेकर रिपोर्ट हर दिन एएनएम व सुपरवाइजर के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें