आग सेंकते हुए चुनावी चर्चा करते लोग। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कड़ाके की ठंड में भी सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी गर्मी कम नहीं हो रही है। ठंड में लोग अलाव के पास बैठकर चाय के साथ खूब राजनीतिक चर्चाएं कर रहे हैं। चाय की चुस्कियों के बीच लोग पार्टी के साथ-साथ प्रत्याशी की भी चर्चाएं कर रहे हैं।
नगर के मोहल्ला बारहसैनी में सुबह से ही चुनाव की चर्चाएं शुरू हो जाती हैं। राजनीतिक पार्टियों का विश्लेषण लोग भलाई बुराई के साथ करने लगते हैं। चर्चा में मुख्य बिंदु यह रहता है की बीते दिन कौन सी पार्टी ने किस-किस दूसरी पार्टी के लोगों को अपनी पार्टी में सम्मिलित किया।
यह लोग अब तक कितनी पार्टियां बदल चुके हैं तथा इनका चरित्र ही बदलूराम की तरह हो गया है। आजकल चर्चा का प्रमुख विषय विधानसभा क्षेत्र से भाजपा व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के चयन को लेकर होती है। अब तक पार्टियां प्रत्याशी की घोषणा क्यों नहीं कर रही यह भी चर्चा का विषय है।
लोगों का कहना है की पार्टियां एक दूसरे के प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार कर रही हैं उसी की काट पर अपना प्रत्याशी घोषित करेंगी। लोगों का यह भी कहना है कि कोई भी पार्टी जनता से रायशुमारी नहीं करती की वह अपना प्रत्याशी किसे बनाएं। जैसे पंजाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के लिए लोगों की रायशुमारी करके भगवंत मान को मुख्यमंत्री के रूप में पंजाब का भावी प्रत्याशी घोषित किया।
- पहली बार मतदान करने जा रहे तरुण त्रिवेदी का कहना है वह विधानसभा चुनाव में वोट डालने को लेकर काफी रोमांचित हैं। उन्हें एक अनूठे आनंद का अनुभव हो रहा है कि वह अपनी मनपसंद सरकार के चयन को लेकर के मतदान करेंगे। वृद्ध विष्णु जी महाराज का कहना है कि वह हमेशा से अपनी मर्जी से पार्टियों के गुण दोष के आधार पर वोट डालते हैं इस बार मिली उसी तर्ज पर मतदान करेंगे।