फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : परीक्षा केंद्र निर्धारण के भौतिक सत्यापन पर लगीं सबकी निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जनपद में निर्धारित किए गए यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्रों के सत्यापन की रिपोर्ट पर सभी की निगाहें अटकी हुई हैं। विभागीय व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों का सत्यापन किया गया है। इधर, कुछ केंद्रों के नाम काटे जाने की सुगबुगाहट से स्कूल संचालकों की धड़कन तेज हो गई है।
पिछले दिनों शासन ने जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 94 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया था। जिनका विभागीय व प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर ऑनलाइन फीड की गईं सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया। अन्य बिंदुुओं पर भी निरीक्षण में अधिकारियों ने जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर अब विभाग में यह सुगबुगाहट हो रही है कि कुछ परीक्षा केंद्रों का नाम कटना लगभग तय हो चुका है। इस संबंध में विभाग ने शासन को रिपोर्ट भी भेज दी है। डीआईओएस रितु गोयल ने बताया कि भौतिक सत्यापन में जिन परीक्षा केंद्रों पर कमी पाई गई थी, उनकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। कुछ परीक्षा केंद्रों का नाम कटना लगभग तय है। अब शासन के आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें