फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 6,49,720 बालक-बालिकाओं एवं किशोरों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल की गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 10 अगस्त से चलाए जाने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के लिए जनपद स्तरीय अंतर विभागीय समन्वय/ऑरियेंटेशन की बैठक हुई।
डीएम ने कहा कि गोली को उम्र के अनुसार सही मात्रा में ही दें। गोली को पीसकर और स्वच्छ जल के साथ में बच्चे को कुछ खाद्य पदार्थ खाने के बाद ही दें। उन्होंने कहा कि यदि बच्चा बीमार है और अन्य किसी बीमारी से पीड़ित है और दवाई ले रहा है तो उसे एल्बेंडाजोल की गोली का सेवन नहीं कराना है। कार्यक्रम नोडल एसीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित जिला और ब्लॉक स्तरीय अंतरविभागीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का संपादन जिला स्तर पर किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस वर्ष अगस्त में प्रथम चरण में हाथरस सहित चयनित 11 जनपदों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एक दिन के लिए न होकर 10 अगस्त से लेकर अगले 10 दिनों के लिए चलाया जा रहा है। वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण के कारण विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र बंद है। अत: फ्रंटलाइन वर्कर आशा एवं आंगनबाड़ी के सहयोग से घर-घर जाकर आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा 19 वर्ष तक के 64,9720 बालक-बालिकाओं एवं किशोरों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई जाएंगी। ईट भट्टों आदि पर काम करने वाले श्रमिकों एवं घुमंतू लाभार्थियों के सभी बालक/बालिकाओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें