न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसबघेल ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर अखिलेश यादव द्वारा किए गए बयान पर कहा कि अखिलेश को पहले अपने घर की चिंता करनी चाहिए।निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर उन्होंने कहा कि जो फौजें शांतिकाल में पसीना बहा लेती हैं।निकाय चुनाव में भाजपा अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेगी।
बघेल ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर अखिलेश यादव द्वारा किए गए बयान पर कहा कि अखिलेश को पहले अपने घर की चिंता करनी चाहिए। भाजपा के जो भी विधायक व कार्यकर्ता हैं, सभी की राष्ट्रवादी विचारधारा है। सभी एकजुट हैं।
निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर उन्होंने कहा कि जो फौजें शांतिकाल में पसीना बहा लेती हैं। उन्हें युद्धकाल में खून बहाने की आवश्यकता नहीं होती। निकाय चुनाव में भाजपा अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेगी।
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि रामवीर और वह राजनीति में साथ-साथ आए। एक ही दल में रहे और वर्ष 1999 में जलेसर लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़े लेकिन उनके संबंधों में कभी कटुता नहीं आई। संवाद