फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हिंदुओं के तीनों प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों से सटाकर मस्जिद निर्माण षड्यंत्र का हिस्सा : बघेल

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसकेंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने ज्ञानवापी-शृंगार गौरी प्रकरण में आए फैसले पर कहा कि देश संविधान और कानून से चलेगा, भीड़तंत्र से नहीं। उच्च न्यायालय के फैसले से कोई परेशानी है तो सर्वोच्च न्यायालय में जा सकता है। काशी विश्वनाथ के मंदिर से चिपटकर एक मस्जिद बनाई गई।
विज्ञापन
हाथरस : वार्ता करते केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने ज्ञानवापी-शृंगार गौरी प्रकरण में आए फैसले पर कहा कि देश संविधान और कानून से चलेगा, भीड़तंत्र से नहीं। हिंदुओं के तीनों प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों से सटाकर मस्जिद बनना कोई संयोग नहीं है, बल्कि षड्यंत्र का हिस्सा है। वक्रोक्ति में उन्होंने कहा कि किरायेदार मकान मालिक को परेशान तो कर सकता है पर फैसला मकान मालिक के ही पक्ष में आता है।
प्रोफेसर बघेल ने कहा कि न्यायालय के फैसले का अनुपालन कराना राज्य सरकार का कर्तव्य है। योगी आदित्यनाथ की सरकार न्यायालय के आदेश का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान या तो आपसी सहमति से होता है या न्यायालय जाकर होता है। इस प्रकरण पर आपसी सहमति बन नहीं पा रही है। ऐसे में न्यायालय का जो फैसला होगा, वह सबको मानना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि फैसले से किसी भी पक्ष को दिक्कत है तो वह उच्च न्यायालय में जा सकता है। उच्च न्यायालय के फैसले से कोई परेशानी है तो सर्वोच्च न्यायालय में जा सकता है। इस्लाम का प्रादुर्भाव 1400 साल पहले हुआ, जबकि काशी भगवान शिव की बसाई नगरी है। काशी विश्वनाथ के मंदिर से चिपटकर एक मस्जिद बनाई गई। इसी तरह अयोध्या में जहां भगवान राम पैदा हुए, वहां सटाकर बाबरी मस्जिद बनाई गई। मथुरा में जहां भगवान कृष्ण पैदा हुए, वहां चिपटकर एक मस्जिद बनाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें