फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ग्रणह के मोक्ष के बाद मंदिरों में हुई साफ सफाई व गूंजे घंटे घड़ियाल

विज्ञापन
हाथरस: सूर्यग्रहण के चलते घंटाघर स्थित मंदिर श्रीगोविंद भगवान के गेट पर लटका ताला। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सूर्यग्रहण के चलते रविवार की सुबह से मंदिरों के कपाट बंद रहे। ग्रहण के मोक्ष के बाद मंदिरों में साफ-सफाई की गई। उसके बाद पुजारियों द्वारा भगवान की पूजा-अर्चना की गई। ग्रहण के दौरान काफी लोग घरों में कैद रहे। उनके द्वारा विभिन्न मंत्रों का जाप किया गया, ताकि ग्रहण का असर कम हो। साल के सबसे लंबे दिन पड़े लंबे सूर्यग्रहण को लेकर लोगों ने सावधानियां बरतीं।
जिले में सुबह दस बजकर 20 मिनट पर सूर्यग्रहण की शुरुआत हुई। ग्रहण की शुरुआत से पूर्व लोगों ने स्नान आदि कर ग्रहण के असर को कम करन के लिए मंत्रों का जाप किया। यह सिलसिला सुबह से दोपहर तक चला। दोपहर को दो बजे के करीब ग्रहण के मोक्ष के बाद शहर के किला परिसर स्थित मंदिर श्रीदाऊजी महाराज, रुई की मंडी स्थित कन्हैया जी मंदिर, गुड़िहाई बाजार स्थित दाऊजी मंदिर, गंगा महारानी मंदिर, चौबे वाले महादेव, चिंताहरण महादेव आदि मंदिरों में साफ सफाई की गई।
विज्ञापन

सेवायत पुजारियों द्वारा भगवान को पोशाक धारण कराने के साथ पूजा-अर्चना की गई। शंख, घंटे और घड़ियाल बजाकर भोग लगाया गया और सुख समृद्धि की कामना की गई। इसके अलावा घरों में ग्रहण के मोक्ष के बाद साफ सफाई व पूजा अर्चना कर गंगाजल के के छींटे लगाए गए। शाम को मंदिरों में शयन आरती के साथ भगवान को शयन कराया गया। रविवार को वर्ष के सबसे लंबे दिन काफी लंबे सूर्यग्रहण को लेकर लोगों ने खासी सावधानियां भी बरतीं।
विज्ञापन

कुछ पल के लिए छाया अंधेरा
रविवार की सुबह शुरू हुए ग्रहण के दौरान बृज की देहरी कहे जाने वाले इस शहर में कुछ पल के लिए मध्यकाल यानि दोपहर में अंधेरा छा गया। इस नजारे को कुछ खगोलदर्शीय लोगों ने अपने मोबाइल फोन में भी कैद किया और इसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें