फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग शव को ले गए अपने साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग शव को ले गए अपने साथ
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुरसान कसबे के मोहल्ला छिपैटी की नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद शव को मायके पक्ष के लोग अपने साथ ले गए। इधर, देर शाम तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। कस्बा मुरसान के छिपैटी की रहने वाली 20 वर्षीय बबिता पत्नी मंगल सिंह कुशवाह की मंगलवार की शाम को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी।
वह अय्यापुर की रहने वाली थी। उसके मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद ससुरालीजनों व मायके पक्ष के लोगों में इस बात को लेकर तनातनी रही कि वह अपने साथ शव को ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने दोनों पक्षों को शांत किया और शव को मायके पक्ष के लोग अपने साथ ले गए। इधर, इस मामले में कोतवाली निरीक्षक मुरसान सत्यप्रकाश का कहना है कि अभी उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी उन्हें नहीं मिली है। इसके बाद ही पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें