फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन में दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव भोपतपुर के निकट ट्रेन की चपेट में आने से हसायन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की मौत हो गई। इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
हसायन क्षेत्र के गांव सिंचावली कदीम निवासी राजकिशोर (22 वर्ष) पुत्र हरीप्रसाद गोवा में प्राइवेट नौकरी करता था। वह एक महीने पहले ही अपने गांव आया था। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के लोगों से रुठा-रुठा रहता था। बुधवार की सुबह वह हाथरस जंक्शन के गांव भोपतपुर के निकट पहुंचा और रेलवे लाइन को पार करने लगा। इतने में ही आई ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी पहुंच गई। उसकी जेब में निकले आधार कार्ड के आधार पर शव की पुलिस ने शिनाख्त की, जिसके बाद उसके परिवार के लोग भी यहां पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि युवक का परिजनों से विवाद था। वह करीब एक महीने पहले ही गोवा से अपने गांव आया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें