हाथरस : स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में लगी भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को मतदान हुआ था। अगले दिन कर्मियों का मतदान का अवकाश रहा। इस कारण सोमवार को भी कामकाज प्रभावित रहा। मंगलवार को बैंक, बिजली, मंडी समिति और नगर पालिका आदि कार्यालयों में कर्मी चुनाव की खुमारी उतारकर पहुंचे तो कामकाज फिर से पटरी लौटने लगा। इससे काम के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को राहत मिली।
उल्लेखनीय है कि जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 20 फरवरी को मतदान हुआ था। उससे पहले से कर्मी चुनाव के कार्यों में जिम्मेदारी निभा रहे थे। इस कारण कार्यालयों में कामकाज नहीं हो रहा था। सोमवार को कार्यालय खुले, लेकिन कर्मियों के अभाव में लोगों के कामकाज नहीं हुए। मंगलवार को सभी कर्मी कई दिनों के बाद कार्यालय पहुंचे। उन्होंने रोज की तरह अपने काम निपटाए। कई दिनों बाद सरकारी कार्यालयों में रौनक नजर आई। बैंक और बिजली आदि कार्यालयों में लोगों के लंबित कामकाज भी पूरे किए गए। संवाद